Breaking News

नगर प्रभारी अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की बैठक हुई संपन्न, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

Ibn24×7news

घुघली/ महराजगंज

नगर पंचायत घुघली के कार्यालय पर घुघली नगर प्रभारी अधिशासी अधिकारी मोहम्मद जाशिम खान की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कई विंदुओं पर चर्चा की गई।प्रभारी अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया की नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई चलती रहेगी। गौरतलब है की नगर में रोड किनारे बने नाली के बाहर जो लोग अतिक्रमण किये थे उनको नगर प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से हटाया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया की यदि खाली कराई गयी अतिक्रमित जमीन को फिर से किसी व्यापारी या नागरिक द्वारा कब्जा किया जाता है तो उनके विरूद्ध भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।आगे उन्होंने बताया की नगर में सोमवार से पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलेगा जो व्यापारी या दुकानदार पॉलीथिन में समान बेचता हुआ पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यातायात नियमों के पालन कराने हेतु भी चर्चा की गयी। यदि कोई बिना हेलमेट या सीट बेल्ट पहने बिना यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए, गाड़ी चलाते हुये पकड़ा जाता है तो में स्थानीय पुलिस उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी।
सब्जी बाज़ार के लिए स्थाई जगह न होने से राहगीरों को जाम कि समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर प्रशासन द्वारा एक विशेष जगह को चिन्हित कर सब्जी बाज़ार बनाया जायेगा जिससे राहगीरों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

IMG 20220522 WA0014इस बैठक के दौरान नगर पंचायत लिपिक हीरा यादव,दीपक यादव,लेखपाल मदन गोपाल, घुघली चौकी प्रभारी दिलीप कुमार,उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रोशन वर्मा, उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष परमेश्वर गुप्त, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज जायसवाल, पदाधिकारी प्रिंस जायसवाल,राकेश मद्धेशिया, संजय जायसवाल,जोगी रावत व रणदीप सिंह सेठी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *