Breaking News

अयोध्या-मिल्कीपुर में डीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या।
मिल्कीपुर में डीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष पवन शुक्ला ने डीएम से की शिकायत। बार एसोसिएशन के लिए बनाए गए शौचालय व पुस्तकालय की अनियमितताओं को लेकर खोली पोल। पूर्व भाजपा विधायक के कार्यकाल में विधायक निधि से बनाए जाने वाले पुस्तकालय व शौचालय में मानकों को ताक पर रखकर बंदरबांट करने का लगाया आरोप। तहसील में बनाए गए शौचालय में गड्ढे व पाइप जैसी मूलभूत सुविधाओं को किया गया दरकिनार। पवन शुक्ला के मुताबिक़ शौचालय में गड्ढे तक का नहीं कराया गया निर्माण डीएम ने संज्ञान में लेते हुए जांच करवाने के लिए दिए आदेश। शिकायत का समर्थन करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव राज,मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह,अधिवक्ता दयानन्द पांडे,अधिवक्ता रमेश पांडे,हरि प्रसाद तिवारी सहित सैकड़ो अधिवक्ता ने अनियमितता को लेकर जताई नाराजगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *