Breaking News

बिछिया ताड़ीखाना में तत्काल बनी सड़क की गिट्टियां लगी उखड़ने मौके का महापौर व उपसभापति ने किया निरीक्षण।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा वार्ड नंबर 17 बिछिया कैंप से ताड़ीखाना तक की हॉट मिक्स प्लांट से सड़क 9जून को बनने के तत्काल बाद ही गिट्टियां उखड़ने लगी। नागरिकों की शिकायत मिलने पर महापौर सीताराम जायसवाल एवं उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद मोहन श्रीवास्तव व् अन्य अधिकारियो के साथ मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि उक्त सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। यदि मौसम अनुकूल नहीं था तो ऐसे समय पर सड़क निर्माण क्यों किया गया? बरसात के दौरान डामर की सड़क का निर्माण नहीं होना चाहिए था।उन्होंने अधिशासी अभियंता को मौसम ठीक होने पर पुनः सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं ,साथ ही कहा कि शीघ्र पत्रावली तलब कर प्रकरण की जांच कमेटी बनाकर कराई जाएगी। उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण होने से पूर्व भी नागरिकों द्वारा उक्त सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी जिस पर अधिकारियों को मानक के अनुरूप काम करने के लिए कहा गया था।उपसभापति ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई गई जटाशंकर से गंगेज चौक तक सड़क निर्माण कार्य में शेष भाग (संध्या होटल के पास) तथा धर्मशाला ओवर ब्रिज के बगल में सुभाष ट्रैक्टर्स के निकट की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिस पर कई दुर्घटना होने की सुचना प्राप्त होने पर महापौर सीताराम जायसवाल ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को शीघ्र गिट्टी डाल कर कच्चा पैच करने को निर्देशित किया था ।महापौर के कहने के बाद आज दोनों स्थानों पर नगर निगम एवं आर ई डी द्वारा गिट्टी डालकर कच्चा पैच करा दिया गया है।निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता आर पी सिंह, अवर अभियंता रजनीश दुबे, पार्षद प्रतिनिधि राकेश निषाद,पार्षद अभिमन्यु मौर्या,अवनीश पाण्डेय,अनिल मौर्या,अमित पोद्दार,सूर्यभान समेत कई लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *