Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 09 at 6.41.17 PM

भाजपा की समाज विरोधी आर्थिक नीतियों से आमजन का जीवन मुश्किल : जूही सिह

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाज़ीपुर। दो दिवसीय जनपद दौरे पर आयीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने आज पीरनगर स्थित में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि देश आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है ।

भाजपा सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के चलते आमजन की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है ।

भाजपा सरकार को आमजन की कोई चिंता नहीं है इस सरकार को केवल देश के पूंजीपति घरानों के हित की चिंता है देश का गरीब मंहगाई की आग में झुलस रहा है,उसका दोनों वक्त का चुल्हा जलना मुश्किल हो गया है लेकिन भाजपा सरकार मंहगाई पर रोक न लगाकर लगातार गरीबों के विरोध में और पूंजीपतियों के हित में फैसले ले रही है उन्होंने कहा कि योगी राज में केवल अराजकता और अव्यवस्था फैली है ।

भाजपा सरकार का आचरण और भाषा दबंगई और दंगाई प्रवृत्ति का है ।समाज में नफ़रत के बीज बो रही है भाजपा सरकार ।उन्होंने भाजपा को झूठ गढ़ने में माहिर बताते हुए कहा कि यह सरकार केवल जनता के बुनियादी सवालों को हल न कर केवल उनके सामने झूठ परोसने में व्यस्त हैं उन्होंने लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, भाजपा सरकार की वादा खिलाफी और जुमले बाजी के सवाल पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे उन्होंने पत्रकार बंधुओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार झूठ बोल रही है ।

यह झूठी और फरेबी सरकार है उन्होंने भाजपा सरकार भगवान राम के नाम अपने राजनीतिक फायदे के लिए प्रयोग करती है । वह राम के जीवन के मूल्यों और उनके आदर्शों और उनकी मर्यादा का अनुसरण नहीं करती बल्कि उनके विचारधारा के खिलाफ समाज में नफ़रत फैलाने का काम करती है ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि यादव, राष्ट्रीय सचिव सुनीता सिंह, राष्ट्रीय सचिव सैय्यद जरीना, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सनातन पांडे, सुदर्शन यादव,जैकिशन साहू, मुन्नन यादव,राजेश कुशवाहा, रामवृक्ष यादव, गोपाल यादव, रामवचन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,सत्या यादव, तहसीन अहमद, दिनेश यादव, ओपी यादव, हुकुम यादव,आशाराम यादव,विभा पाल, राजकुमार पाण्डेय,रीना यादव, नफीसा बेगम,रविशेखर विश्वकर्मा,अहमर जमाल, हरेंद्र विश्वकर्मा, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, रणजीत यादव, राजेश कुमार यादव,लल्लन सिंह, डॉ समीर सिंह, आमिर अली, बृजेश सिंह शेरु, अखिलेश सिंह, रियाज अहमद,अमित ठाकुर, मार्कण्डेय यादव,सदानंद कन्नौजिया,संजय सिंह,भीम सिंह,भानु सिंह यादव, सिकंदर कनौजिया,कमलेश यादव,अतीक अहमद राईनी, चन्द्रेश्वर यादव पप्पू, उपेन्द्र यादव,खेदन यादव,विजय शंकर सिंह,सोनू सिंह,शिवप्रसन्न यादव, रामप्रकाश यादव, रामलाल प्रजापति, नरसिंह यादव, रमेश सोनकर, रामाशीष यादव आदि उपस्थित थे ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन पूर्व सांसद ने किया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *