Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज
जनपद महराजगंज थाना कोतवाली में कार्यरत महिला उप निरीक्षक कंचन राय को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिये गए
पत्र में लिखा गया है।

वर्ष 2021 में पंजीकृत अभियोगों का विवेचना कर अधिक से अधिक मामलो का महिला उपनिरीक्षक ने अपनी लगन ,परिश्रम व सूझ बूझ से निस्तारण किया जिसमें लगभग 80 मामले है। महिला उपनिरीक्षक ने अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन किया है जिसके लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की जाती है ।