Ibn न्यूज टीम
महराजगंज
जनपद में अवैध शराब मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री, निष्कर्षण व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना ठूठीबारी पुलिस व एसएसबी टीम की संयुक्त कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान बहद ग्राम ईटहिया से 500 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ संगुत साहनी पुत्र स्व0 छोटेलाल रमेश पुत्र रामसरन नि0 डिगही थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज,सिब्बन पुत्र रामअवध नि0 ईटहिया थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0
16/22,17/22,18/22 धारा 60/63 आबाकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
इसी क्रम में 300 शीशी अवैध नेपाली शराब ठूठीबारी के पडियाताल से बरामद कर अभियुक्ता लीलावती पत्नी शम्भू मद्धेशिया सा0 डगरूपुर थाना बरगदवा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय मु0अ0सं0 19/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया।