Ibn टीम महराजगंज
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 114 वाहनों का चालान किया गया । शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल- 04 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा कुल-11 व्यक्तियों का अन्तर्गत धारा-110जी सीआरपीसी में चालान माननीय न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया ।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गश्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बा में स्थित चौराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। जिससे चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके।
थाना थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त संगुत साहनी पुत्र छोटेलाल नि0 डिगही थाना ठूठीबारी जनपद महराजंगज के कब्जे से 80 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थान स्थानीय पर मु0अ0सं0 16/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियुक्त रमेश पुत्र रामशरन नि0 डिगही थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज के कब्जे से 120 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 17/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त सिब्बन पुत्र रामअवध नि0 ईटहिया थआना ठूठीबारी जनपद महराजगंज के कब्जे से 200 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में व अभियुक्ता लीलावती पत्नी शम्भू नि0 डंगरुपुर थाना बरगदवां के कब्जे से 300 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 19/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त मनोज पुत्र राजेन्द्र नि0 पिपरा थाना ठूठीबारी पुलिस जनपद महराजगंज के कब्जे से 45 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 20/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में व अभियुक्त अशोक गुप्ता पुत्र स्व0 रामप्रसाद नि0 राजाबारी थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज के कब्जे से 25 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 21/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
थाना सोनौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त रमेश साहनी पुत्र जीतबहादुर नि0 नौनिया थाना सोनौली जनपद महराजगजं के कब्जे से 59 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं012/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
थाना चौक पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त उमेश साहनी पुत्र प्रसाद नि0 रमपुरवा थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/22 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम में व अभियुक्ता कोईला पत्नी स्व0 विक्रम साहनी नि0 नक्शा बक्शा थाना चौक जनपद महरागंज के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 19/22 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गुण्डा एक्ट में की गयी कार्यवाही में निचलौल पुलिस द्वारा अभियुक्त लखीचन्द गुप्ता पुत्र लालमन नि0 बगही थाना निचलौल जनपद महरागंज के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 निल/22 धारा ¾ गुण्डा एक्ट में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।थाना श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के क्रम में अभियुक्तगण अली खाँ पुत्र मनौवर नि0 सियरहाभार थाना श्यामदेउरवां, जय प्रकाश गुप्ता पुत्र रामचन्द्र नि0 लाखिमा थाना श्यामदेउरवां , विशाल निषाद पुत्र रामजतन नि0 परसौना थाना श्यामदेउरवां ,अख्तर पुत्र गयासुद्दीन नि0 सिरसिया थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 निल/22 धारा ¾ गुण्डा एक्ट में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
आईटी एक्ट में की गयी कार्यवाही कोठीभार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त अज्ञात के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 21/22 धारा 67ए आईटी एक्ट में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्यवाही करते हुए कुल-30 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया ।