Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 02 at 5.05.09 PM

रीट परीक्षा में हुई धांधली और लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

 

मनीष दवे IBN NEWS

रीट परीक्षा में हुई धांधली और लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

गहलोत सरकार बेरोजगार युवाओं के गुनहगारों को बचाने में जुटी – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल

भीनमाल :– रीट परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच और लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोशस्वरूप भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व में आज जिले भर के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को न्याय दिलाने CBI जांच की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिंसा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया को गिरफ्तार करना राजस्थान सरकार की तानाशाही और CBI से घबराहट को दिखाता है। श्रवणसिंह राव ने कहा की रीट परीक्षा में जिनमे में एक ही अभ्यर्थी द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा आवेदन करने के बाद सभी आवेदन पर प्रवेश पत्र जारी किया गया और सभी का परीक्षा केंद्र भी जयपुर में 1 ही लो कॉलेज में दिया गया।जिसकी जांच की मांग भी लगातार बेरोजगारों द्वारा उठाई जा रही है और कार्रवाई के नाम पर राज्य सरकार मौन साधे हुए हैं ओर कहा कि गहलोत सरकार बेरोजगार युवाओं के गुनहगारों को बचाने में जुटी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल ने कहा कि रीट में हुई धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पुनिया एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं गिरफ़्तारी बेहद निंदनीय है। यह सरकार की तानाशाही को दर्शाता है भीनमाल विधायक पुराराम चौधरी ने कहा कि गहलोत सरकार की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करना यह उनकी गंदी मानसिकता को दरसाता है।रीट पेपर लीक प्रकरण का मामला लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ जुड़ा है। अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, प्रशासन के दमनात्मक आचरण से भाजपा डरने वाली नहीं है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित ने विरोध प्रदर्शन का संचालन करते हुए कहा कि युवाओं के साथ छलावा करने वाली सरकार रीट के नाम पर धोखाधड़ी कर एक अधिकारी को निलंबित कर अपने चहेते को नौकरी दिलाने का कु प्रयास कर रही है जो कि उनके मंसूबे सफल नही होंगे।

भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड, हरीश राणावत ने बताया कि इस अवसर , ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सांवलाराम देवासी, जिला उपाध्यक्ष ठाकराराम मेघवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरोज बाफना,जसराज राजपुरोहित, भीनमाल विधानसभा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, टीकमसिंह राणावत, छगनलाल राजपुरोहित, रमेश रावल, पीराराम गोरसिया, अर्जुनसिंह सरवाना, नैनमल लखारा, डूंगराराम जाट, बाबूलाल पुरोहित, दिनेश भाटी, प्रकाश जांगू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिंह राव बोरली, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका भीनमाल प्रवीण एम दवे, शेखर व्यास,विकास सोलंकी, मकनाराम चौधरी, अधिवक्ता बालूराम चौधरी, जोरावरसिंह राव, बद्रीनारायण गौड, मदनसिंह राव, कमलेश सोनी, श्रवण जीनगर, भरतसिंह भोजाणी,रमेश सेन, विक्रमसिंह ईराणी, संतोष सोनी, सुरेश बंजारा, शायर पुरी, इंदरसिंह राणावत निम्बावास, सुरेश वोरा, माधोसिंह घासेडी,ओबीसी जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह राव, महादेवाराम घांची , वालाराम घांची, रामलाल पुरोहित, वसनाराम पुरोहित, चमनलाल सुथार, पर्वत सिंह, इंदर सिंह राव,महेंद्र जीनगर, हेम सिंह राव, उगमसिंह कोलर ,गजराजसिंह, चिंटूसिंह ईराणी, अजमल बंजारा, विक्रम बंजारा ,सत्तार साह, नरपतसिंह राव, हरीश त्रिवेदी, नरपत गोस्वामी राहुल सोनी आदि उपस्थित रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *