अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र
अम्बेडकरनगर – जिले के राजेसुल्तान नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार पासी के नेतृत्व में नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर कर्मचारियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान यह अभियान नगर पंचायत में आने वाले लगभग सभी गांवों व बाजारों में चलाकर मतदाताओं को लोगों ने किया जागरूक नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार पासी ने नारा लगाते हुए बताया कि लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता है
जागरूक मतदाता यह मतदाता जागरूकता रैली भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर 25जनवरी 2022 से चलायी जा रही है इसी क्रम में हमारे यहां मंगलवार को रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। जिससे हमारे नगर के नगर वासी अपने मतदान का महत्व समझ सके इस दौरान नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के प्रत्याशी राधेश्याम पांण्डेय, बड़े बाबू अखिलेश कुमार शर्मा, कम्प्यूटर आपरेटर राजेश कुमार, रणविजय यादव आफिस कर्मचारी रजनीकांत पांण्डेय, सचिन पांण्डेय, विक्रम सिंह, दिनेश पाल, अंकित सिंह, संजय कुमार, रविकेश, गोविंद, अरविन्द, अमित सिंह सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।।