Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 22 at 5.22.43 PM

नगर निकाय चुनाव की प्रबंधन बैठक मे शामिल हुए पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल व अन्य नेता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादः पूर्व कैबिनेट मंत्री एव सोहना नगर परिषद चुनाव प्रभारी विपुल गोयल रोहतक में आयोजित नगर निकाय चुनाव प्रबंधन की बैठक मे शामिल हुए । नगर परिषद के सम्बन्ध में हुई इस अहम चुनावी बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़़ ने की ।उक्त बैठक मे प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू,कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री पवन सैनी भी मौजूद रहे ।

बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड एव प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने अपना महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन प्रदान किया तथा नगर निकाय चुनाव के निमित महत्वपूर्ण चर्चा कर महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए। बैठक मे सभी निकाय चुनाव प्रभारी उपस्थित रहे। आपको बता दें हरियाणा मे नगर निगम और नगर परिषद चुनावो को देखते हुए भाजपा हाइकमान की तरफ से चुनाव प्रभारी के तौर पर विधायक ओर वरिष्ठ नेताओं की अहम नियुक्तियां की है। आने वाले समय में हरियाणा की 57 नगर निगम ओर नगर परिषद के चुनाव होने वाले है।

जिनको लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी रणनीति तय करने में जुट गयी है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आगामी नगर परिषद चुनाव हेतु मनोबल बढाना और मार्गदर्शन करना था ताकि चुनाव की रणनीति के लिए चुनाव से पहले महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार हो सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *