Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 22 at 2.12.27 PM

गाजीपुर:हत्यारे भाई को छुडाने के लिए किन्नरों का थाने हुडदंग हाथापाई पथराव मचा हडकंप

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाज़ीपुर : खबर गाजीपुर जिले के मरदह थाने की है जहां पर मरदह थाना परिसर में मंगलवार को किन्नरों ने जमकर बवाल किया।किन्नरों और पुलिस के बीच जमकर मारपीट हुआ।गुस्साए किन्नरों ने थाना के भीतर और बाहर सड़क जामकर नग्न होकर प्रदर्शन करने लगे। कई घंटे से मरदह थाना किन्नरों के कब्जे में है

पुलिस के आला अधिकारी किन्नरों को समझाने में लगे है।

मरदह थाना के डोड़सर गांव में सोमवार को कलयुगी भाई ने अपने सगे भाई को लोहे की राड से मारकर मौत के घाट उतार दिया।जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे 30 से चालीस की संख्या में किन्नरों ने आरोपित युवक को छुड़ाने के लिए मरदह थाने में जमकर वबाल किया।

पुलिस और किन्नरों के बीच मारपीट भी हुई।पुलिस ने बल प्रयोग किया तो किन्नर नग्न होकर थाने के अंदर और बाहर प्रदर्शन करने लगे।पुलिस के गाड़ी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया।कई पुलिसकर्मियों और किन्नरों को चोट भी आई है।

समाचार लिखे जाने तक थाने के अंदर और बाहर रोड़ को जाम कर नग्न अवस्था मे किन्नर प्रदर्शन कर रहे है।पुलिस के आला अधिकारी मौके पर किन्नरों को समझाने में लगे है।तीन घण्टे से किन्नर थाना मरदह और सड़क पर कब्जा कर अभी भी प्रदर्शन कर रहे है।

हत्या आरोपी राकेश यादव शबनम नामक किन्नर के साथ रहता था ।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *