Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 27 at 7.31.37 PM

जिलाधिकारी ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए जा रहे इनटेक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

बलिया उत्तरप्रदेश

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबे

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल्देपुर में बन रहे इंटेक वेल और कटरिया में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के पूरा होने की समयावधि सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी ली। कार्यदाई संस्था एल&टी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कटारिया के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में आम का पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। WhatsApp Image 2024 06 27 at 7.31.05 PM

जिलाधिकारी ने इंटेक वेल निरीक्षण के दौरान नदी की कटान एवं बाढ़ से प्रभावित होने के बारे में पूछा तो सहायक अभियंता ने बताया कि इसकी क्षमता 186 मिलियन लीटर प्रतिदिन की है। इस इंटेक वेल को हाई फ्लड लेवल से 3.50 मीटर ऊपर डिजाइन किया गया है, जिससे यह बाढ़ से प्रभावित नहीं होगा।

WhatsApp Image 2024 06 27 at 7.31.37 PMजिलाधिकारी ने गंगा नदी की कटान की स्थिति को देखते हुए समुचित और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए ताकि आमजन मानस को कोई क्षति न हो। इसी प्रकार उन्होंने कटारिया में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए मानक एवं गुणवत्ता के साथ तय समय में कार्य पूर्ण कराएं। दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा जनवरी 2025 तक है। इस निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी राजेश गुप्ता, जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता मुकीम अहमद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *