Breaking News

एक दिन पहले कोरोना पाजिटिव पाई गई गोला क्षेत्र की महिला की हुई मौत।

गांव मे दहशत का माहौल

 

रिपोर्ट सत्य प्रकाश यादव

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत भरसी बुजुर्ग निवासिनी गीता देवी पत्नी स्व भान प्रताप मिश्र उम्र 55 वर्ष की बिती रात मौत हो गई महिला करोना पाजिटिव थी। प्राप्त विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र की भरसी बुजुर्ग महिला गीता देवी को सास लेने मे तकलीफ थी और बुखार था। घर वाले निजी साधन द्वारा रविवार की दोपहर वीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर गये जहा महिला की कोविड जांच हुई महिला की रिपोर्ट करोना पाजिटिव आई। घर वाले काफी प्रयास किए की महिला को किसी हास्पिटल मे भर्ती करके इलाज कराया जाय लेकिन सरकारी से लेकर प्राइवेट हास्पिटलो ने लेने से मना कर दिया। थक हार कर घर वाले देर रात को महिला को घर लेकर चले आए जहा पर चार बजे के लगभग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गांव के लोग डरे सहमे हुए है। सुबह दूरभाष पर उपजिलाधिकारी गोला को सूचित किया गया उपजिलाधिकारी ने बताया की महिला का अन्तिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत पीपी किट पहनकर किया जाय और शव यात्रा मे केवल चार लोग ही सम्मिलित हो। महिला के अन्तिम संस्कार के बाद शव यात्रा मे शामिल चारो लोग होम कोरनटाईन रहेगें जिनकी जांच सीएचसी गोला से स्वास्थ्य टीम भेजकर कराई जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *