Breaking News
14d9b534 dac5 42c9 8736 0742de74a715

वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट14d9b534 dac5 42c9 8736 0742de74a715

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियो की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि कुमार है। आरोपी मूल रुप से बिहार के बलवापार जिले के गांव हरनोत का तथा वर्तमान में सेक्टर-23 संजय कालोनी का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना मुजेसर के चोरी के मामले में चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने करीब 1 वर्ष पहले संजय कॉलोनी से एक मोटरसाइकिल को,करीब एक महिने पहले एक स्कूटी को बल्लभगढ़ अस्पताल से तथा करीब एक हफ्ते पहले के मोटरसाइकिल को गांव जसाना से चोरी किया था।

आरोपी से 2 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *