Breaking News

आबकारी विभाग के ठेकेदारों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग

 

बीगोद– समस्त ठैकेदार संघ आबकारी विभाग ने उपअधीक्षक मांडलगढ़ के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की ।20

ज्ञापन में बताया कि विगत दिनांक 30-10 -2022 को ठेकेदार जुझार सिंह पिता नारायण सिह राजपूत नि. बागीत का थाना बीगोद को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धोखे से विश्वास में लेकर बुलाया तथा बुलाकर वहां पर पहले से मौजूद गोपाल लाल बलाई व इनके साथ 10 -12 व्यक्तियों ने व इसकी पत्नी श्रीमती बलाई ने जुझार सिंह पर हमला कर लूट की व इसकी पत्नी श्रीमती बलाई ने जुझार सिंह पर हमला कर लूट की व जुझार सिंह को पेड़ से बांधकर उसका वीडियो वायरल किया जिसका प्रकरण 233/22 पुलिस थाना बीगोद में दर्ज होकर तफ्तीश जारी है इस प्रकार उक्त तथाकथित असामाजिक तत्व बदमाशों द्वारा अपराधिक घटना कारित कर जुझार सिंह से लूटपाट की और उसकी मान प्रतिष्ठा बदनामी करने की नियत से वीडियो बनाकर वायरल किया ।

जातिगत फायदा उठाकर जुझार सिंह व अन्य व्यक्तियों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा कर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाया। व्यक्ति को गलत फंसा कर इस बदनामी करने की कोशिश की गई तथा शराब के सभी ठेकेदारों से आये दिन इन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन के माध्यम से उक्त प्रकरण में संपूर्ण निष्पक्ष गंभीरता पूर्वक जांच कराकर दोषियों को सजा देने की मांग की। ज्ञापन के दौरान कुलदीप सिंह ,दिनेश मेवाड़ा शंभू सिंह ,भारत सिह, प्रदीप सिह, मनोज सिह, विपैन्द राज, रतन मैवाडा, रघुराज आदि थे।
( फोटो कैप्शन -कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन देते हैं शराब ठेकेदार)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *