Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 04 at 7.39.13 PM

शीशम के पेड़ से लटकता मिला पांच दिन से गायब युवती का शव

 

बलिया, दिनांक गुरुवार को थाना सहतवार अन्तर्गत ग्राम अतरदरिया में एक युवती के फाँसी के फंदे पर लटके हुए शव की सूचना लगभग 11 बजे प्राप्त हुई।इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय द्वारा मौके पर पहुँचकर शव को कब्जा पुलिस में लेकर शव की शिनाख्त सपना चौहान पुत्री दयाशंकर चौहान निवासी अतरदरिया थाना सहतवार, जनपद बलिया के रूप में की गयी तथा मृतका की गुमशुदगी की सूचना आवेदक प्रेमचन्द्र चौहान द्वारा थाना स्थानीय पर अंकित कराया गया था

WhatsApp Image 2024 07 04 at 7.39.13 PM

जिसके क्रम में थाना पुलिस द्वारा गुमशुदगी के सम्बन्ध में काफी खोजबीन की गयी। जाँच के क्रम में गुमशुदा युवती का शव गाँव के बाहर स्थित बगीचे में दुपट्टे से शीशम के पेड़ पर लटका पाया गया। ग्राम के चौकीदार की सूचना पर स्थानीय पुलिस/ फारेन्सिक टीम/ मजिस्ट्रेट बांसडीह, CO बाँसडीह और उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर गाँव के तमाम लोग इकट्ठा हो गये। परिजनों द्वारा उक्त युवती के शव का शिनाख्त की गयी। मृतका के माँ व पिता व घर के लोगों द्वारा बताया गया कि सर यह मेरी लड़की सपना चौहान है, जो अपने ससुराल से दिनांक 30.06.2024 से गायब थी, जिसके सम्बन्ध में गुमशुदगी की सूचना थाना सहतवार पर लिखायी गयी थी।

नियमानुसार वीडियोग्राफी करते हुए घटना स्थल को पीले टेप से संरक्षित करते हुए महिला आरक्षी के सहयोग से शव को उतारकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। मौके पर फारेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया। नियमानुसार पोस्टमार्टम किटबैग में रखकर सील कर पोस्टमार्टम हाउस सदर बलिया भेजा गया। मृतका के परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *