Breaking News

आज होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वराज पथ संचलन

स्वराज पथ संचलन और विजयदशमी को लेकर जोरों से चल रही तैयारियो को दिया अंतिम रूप

मनीष दवे IBN NEWS

 

भीनमाल :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भीनमाल द्वारा नगर में विजयादशमी उत्सव पर पथ संचलन का आयोजन आज किया जाएगा ।

जिसमें विभिन्न बस्तियों से तय स्वयंसेवक तलबी रोड स्थित खेल मैदान (मेला मैदान )से संपत कर विभिन्न बस्तियों से विभिन्न मार्गों से होते हुए जगह जगह भगवा ध्वज के साथ संचलन करेंगे।

संचलन को लेकर जगह – जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा । पथ संचलन को लेकर नगर में खासा उत्साह का माहौल है। संघ का गणवेश पहनकर विभिन्न आयु वर्ग के स्वयंसेवक एक साथ कदम से कदम मिलाकर घोष के साथ उत्साह उमंग और जोश के साथ जय घोष से संचालन करेंगे । इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नव चेतना का संचार होता है। व्यक्ति से समाज, समाज से राष्ट्र और राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए विजयादशमी उत्सव पर अनादि काल से मां भारती के सुपुत्रों द्वारा शस्त्र पूजन और संघ शक्ति जागरण का काम किया जाता रहा है ।इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 6 निर्धारित उत्सवों में से एक विजयादशमी उत्सव को अपने रीति से मनाता आया है। मां भारती की आराधना के उपरांत शक्ति की साधना का यह पर्व हम सबको यह निरंतर प्रेरणा दे रही हैं कि देश के लिए जीवन जीना। हमारा जीवन मां भारती के हित चिंतन में काम आना चाहिए।

IMG 20221002 WA0001

 

इन मार्गों से निकलेगा पथ संचलन —-

 

पथ संचलन निर्धारित स्थान तलबी रोड से ठीक 2:00 बजे संपत के उपरांत 4:00 बजे तलबी रोड से रवाना होकर नया बस स्टेशन खाराकुआ हनुमान जी मंदिर रामदेव चौक अस्पताल चौराहा पुनासा बस स्टैंड भीलो का चौहट्टा , घांचीयों का चौहट्टा , पुराना महालक्ष्मी जी मंदिर , विवेकानंद सर्किल , गायत्री मंदिर क्षेमकरी माता सर्कल होते हुए शिवराज स्टेडियम पहुचेंगे।

 

संचलन के दौरान शारीरिक प्रदर्शन के साथ के बाद मुख्य वक्ता प्रसिद्ध साहित्यकार, एवं इतिहासविद, सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य हनुमान सिंहजी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं लब्ध प्रसिद्ध व्यवसाई जोगाराम चौधरी रहेंगे।

संघ के मा. जिला संघचालक डॉक्टर किशन लाल जोशी एवं मा.नगर संघचालक माननीय प्रभुराम जीनगर के सानिध्य में उत्सव संपन्न होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *