Breaking News

अयोध्या-राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त आरोपी पीएफआई का सक्रिय कार्यकर्ता गिरफ्तार

 

अयोध्या बीकापुर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त पीएफआई के आरोपी सक्रिय कार्यकर्ता को संदिग्ध वस्तुओं के साथ गिरफ्तार करने में सुरक्षा एजेंसी एटीएस और कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।

आरोप है कि पीएफआई संगठन के आड़ में आरोपी युवक अरकम द्वारा अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थी। तथा हिन्दुस्तान राष्ट्र के विरूद्ध देश विरोधी क्रिया-कलाप करते हुये अखण्ड भारत को खण्डित करते हुये वर्ष-2047 तक इस्लामिक राष्ट्र की स्थापना किये जाने की दिशा में अग्रसर होने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर पीएफआई के सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद अरकम पुत्र मो अहमद निवासी कुढ़ा कल्याणपुर कोतवाली बीकापुर को गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी के पास से संदिग्ध अभिलेख व साहित्य , पेन ड्राइव व मोबाइल फोन 02 अदद व एक अदद टैब बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध धारा 13(1) (बी) गैर कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत अभियोग कोतवाली में पंजीकृत किया गया है। गुरुवार को चला आरोपी का चालान करके न्यायालय भेजा गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, एसएसआई निरीक्षक राघवेंद्र यादव, उप निरीक्षक राम प्रकाश मिश्रा, शशिकांत पटेल, महिला उपनिरीक्षक पूजा राज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260628 WA0000

देवरिया – राजेन्द्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव ,संघर्षशील व्यक्तित्व का कांग्रेस को मिलेगा लाभ – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव सलेमपुर, देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *