Breaking News

सुपौल बिहार – सुपौल के छह नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर हरियाणा की प्लाईवुड फैक्ट्री में बेचा

विजय कुमार शर्मा बिहार
सुपौल सदर प्रखंड के बलवा गांव के छह नाबालिगों छात्रों को बहला-फुसलाकर हरियाणा की एक प्लाई बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री में बेच देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब इन बच्चों ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। इन बच्चों के परिजन संतोष यादव, रवीन्द्र यादव और सिकेन्द्र यादव ने डीएम और एसपी को आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है। सभी छात्रों की उम्र 12 से 15 साल है।
परिजनों का कहना है कि बच्चों को वहां बंधक बना लिया गया है। उन्हें न तो ठीक से खाना दिया जा रहा है, न ही घर आने के लिए छोड़ा जा रहा है। बच्चों से दिन रात-काम कराया जा रहा है। तबीयत खराब होने पर दवा भी नहीं दी जा रही है।
*आधार कार्ड लेकर छात्रवृत्ति लाने गये थे बच्चे*
परिजनों का कहना है कि लगभग एक महीना पहले उनके बच्चे छात्रवृत्ति का पैसा लाने आधार कार्ड लेकर स्कूल गये थे। इसी दौरान मधुबनी जिले के आंध्रामठ थाना क्षेत्र के छिटही निवासी बलराम यादव और ब्रह्मदेव यादव बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गये और हरियाणा के यमुनानगर स्थित सुग्री प्लाई बोर्ड में बेच दिया। जब वे छिटही गये तो दोनों भाई वहां से गायब थे। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब आवेदन लेकर सदर थाना पहुंचे तो पुलिस ने केस लेने से इनकार कर दिया।
इस मामले में सुपौल डीएम बैद्यनाथ यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर एसपी को जांच का निर्देश दिया गया है। बच्चों की बरामदगी को लेकर जिला प्रशासन की टीम काम कर रही है। जल्द बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *