Breaking News

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हुए हमले की सुमित गौड़ ने की कड़े शब्दों में निंदा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित निवास स्थान पर अल सुबह संदिग्ध बदमाशों द्वारा घुसने और हमला करने की कोशिश की हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

उन्होंने भाजपा सरकार से तुरंत राव नरेंद्र सिंह को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की मांग की है। सुमित गौड़ ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है क्योंकि जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर हथियारबंद लोग घुसकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर सकते है तो ऐसे में आम आदमी कहां तक सुरक्षित है।

गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों ही खराब है और यह सरकार 12 सालों के कार्यकाल के दौरान लोगों को सुरक्षित माहौल तक नहीं उपलब्ध करवा सकी तो वह भला आम आदमी की सुरक्षा क्या करेगी।

उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नारनौल-महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित निवास पर अल सुबह लगभग 3 बजे हथियारबंद असामाजिक तत्व घुस आए,जिन्होंने घर के दरवाजों के ताले काटे और कुंडी तोड़ी।

इस दौरान उनके बड़े भाई और परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। राव नरेंद्र सिंह के बड़े भाई राव देवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर की मामले में कड़ी कारवाई व सुरक्षा की मांग की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …