Breaking News

सुधीर सिंह बने इंस्पेक्टर कैंट व राहुल सिंह खोराबार थानेदार।

गैर जनपदों से आये इंस्पेक्टरों को मिली थानेदारी, एसएसपी ने किया कई थानेदारों का तबादला

कुछ गैर जनपद जाने वाले थानेदारों को अभी भी थाने पर मिली हुई है तैनाती

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गैर जनपदों से आये इंस्पेक्टरों को एसएसपी ने थानेदारी सौंपी है। वही गोरखपुर के विभिन्न थानों के थानेदार जिनका तबादला चुनाव से पहले गैर जनपद हुआ था उन्हें वापस लाइन बुला लिया है। कुछ को अभी थानों की जिम्मेदारी पर ही रखा गया है इस क्रम में एसएसपी ने मंगलवार देर रात कई थानेदारों का तबादला किया है।दरअसल लंबे समय से जमे जिले के कई थानेदारों का तबादला चुनाव से पहले गैर जनपद हुआ था। वही बाहर के जनपदों से कई इंस्पेक्टर पुलिस लाइंस भेजे गए थे। मगर चुनाव के नाते उन्हें थानेदारी नही मिली थी और न ही पुराने थानेदारों को हटाया गया था। अब चुनाव बाद एसएसपी ने तबादला किया है। कैम्प कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने थानेदार गगहा रहे इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह को केंट इंस्पेक्टर बनाया है। वही पुलिस लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह जो गैर जनपद से आये है उन्हें खोराबार थाने की थानेदारी सौंपी है। खोराबार थानेदार रहे इंस्पेक्टर नासिर हुसैन को अपराध शाखा इन्वेस्टिगेशन विंग में भेज दिया गया है। शाहपुर थानेदार रहे इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार सिंह को भी अपराध शाखा के इन्वेस्टिगेशन विंग भेजा गया है। बेलघाट थानेदार रहे इंस्पेक्टर आनन्द प्रकाश को शाहपुर की थानेदारी मिली है। वही गैर जनपद से पुलिस लाइन आये इंस्पेक्टर विनय कुमार सरोज को राजघाट का थानेदार बनाया गया है। राजघाट थानेदार रहे दरोगा अरुण पवार को एसएसपी ने पुलिस लाइंस बुला लिया है। इसी प्रकार कैंट इंस्पेक्टर रहे अनिल कुमार उपाध्याय व पिपराइच थानेदार रहे दिनेश कुमार मिश्रा को भी एसएसपी ने पुलिस लाइंस बुला लिया है। इनलोगों का तबादला गेर जनपद हुआ था। तिवारीपुर थानेदार रहे इंस्पेक्टर अमित दुबे को गगहा का नया थानेदार बनाया गया है। अपराध शाखा व चुनाव सेल में रहे इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय को बेलीपार की थानेदारी दी गयी है। वही बेलीपार के थानेदार रहे इंस्पेक्टर उपेंद्र मिश्रा को पिपराइच का नया थानेदार बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह को तिवारीपुर की थानेदारी दी गयी है। वहीं रेलवे चौकी व चुनाव सेल तथा कोरोना सेल के प्रभारी रहे दरोगा श्याम मोहन को बेलघाट का नया थानेदार बनाया गया है। आरटीसी प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अजय कुमार मौर्य को खजनी थानेदार बनाया गया है। खजनी थानेदार रहे दरोगा मृत्युंजय राय को प्रभारी आरटीसी बनाया गया है। इसके अलावा एसएसपी ने बेलीपार थाने में दरोगा के पद पर तैनात शेर बहादुर यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उनको जनहित व प्रशाशनिक आधार पर लाइन हाजिर किया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *