Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 07 at 8.29.13 PM

अपराध में संलिप्त रहने वाले अपराधियों के विरुद्ध एसएसपी ने कसी कमर

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। विधानसभा 2022 चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने कसी कमर अपराध में संलिप्त हत्या लूट/डकैती चोरी/वाहन चोरी/नकबजनी अपराधी, गैर इरादतन हत्या/हत्या के प्रयास अपराधी पर चलाया हंटर जिससे अपराध पर लग सके लगाम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा आगामी चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने व शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हत्या के 22, लूट/डकैती के 43, चोरी/वाहन चोरी/नकबजनी के 33 अपराधी, गैर इरादतन हत्या/हत्या के प्रयास के 34 अपराधी सहित कुल 132 अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में 400 अन्य अपराधियों की सूची तैयार की गई है जिनकी संलिप्तता महिला सम्बधी अपराध, आपसी रंजिश में मारपीट इत्यादि संज्ञेय अपराधों में पायी गयी है, उन अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। त्योहारों में खलल डालने वाले हैं वह आगामी विधानसभा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराध सनर्लिप्त रहने वाले अपराधियों की खंगाली जा रही कुंडली जिससे उनके खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई एसएसपी का एक ही उद्देश्य है कि चुनाव से पूर्व अपराधी प्रवृत्ति के अपराधियों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा सके जिससे चुनाव सकुशल संपन्न हो सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *