Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 07 at 9.01.08 PM

अपनो के बीच ब्लू कमांडो प्रभारी उदय प्रताप मिश्र को पाकर दीपावली पर्व पर भावुक हुई बृद्ध महिला

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीपावली का पर्व खुशहाली व प्रकाश का पर्व माना जाता है। इसी दीपावली पर्व को बहुत सारे लोग अपने पूरे परिवार के साथ बाजारों से सामानों की खरीदकर अपने पूरे परिवार के साथ मिलजुलकर मनाते है। लेकिन समाज मे रहने वाले लोग सभी लोग एक जैसे नही होते है। बहुत सारे ऐसे लोग व ऐसे भी परिवार होते है जिसका कोई नही होता है और उनको दो वक्त की रोटी भी नही मिल पाती है और ऐसे बेसहारा व गरीब परिवार के लोगो को जब कही से दीपावली का उपहार मिल जाता है तो उन लोगो के जीवन मे प्रकाश आ जाता है और उनकी भी दीवाली रंग बिरंगी हो जाती है। गोरखपुर के ब्लू कमांडो के प्रभारी उदय प्रताप मिश्र ने काफी अनूठे तरीके से दीपो का पर्व दीपावली को मनाया। मिश्र ने मातृ छाया में रह रही बुजुर्ग व मानसिक रूप से बीमार महिलाओं के साथ उनसे मिलकर व दीपावली पर्व पर मिठाई का पैकेट देकर दीवाली मनाया। जब इन महिलाओं ने दीपावली पर्व पर अपनो के बीच ऐसे लोगो को पाया तो उनके खुशी का ठिकाना नही रहा। बताते चले कि उदय प्रताप मिश्र अपनी ब्लू कमांडो टीम के साथ यातायात वयस्था को सुदृण करने के साथ ही कोविड 19 वॉयरस बीमारी के दौरान जब लॉक डाउन के दौरान प्रवासी नागरिक जब अपने अपने घरों को लौट रहे थे जो उस दौरान भूखे प्यासे थे ऐसे लोगो के लिये भी भोजन , बिस्कुट ,पानी व दवा की वयस्था लोगो के लिये किया था। ब्लू कमांडों प्रभारी उदय मिश्रा का भी हम सभी को दीपावली का पर्व सभी लोगो के साथ मिलकर मनाना चाहिये।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *