Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 02 at 6.00.57 PM

तेजी से बढ़ रहा सपा का जनाधार – गंगा सिंह यादव

आईबीएन न्यूज़

02/12/2021
संवाददाता मुदस्सिर हुसैन

समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर दंत चिकित्सक डॉक्टर अनुराग आनंद यादव का हुआ मनोनयन

अयोध्या – समाजवादी पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं ।इन्हीं तैयारियों के बीच पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठनों को और मजबूती प्रदान करने के लिए उनकी बागडोर जिले के संभ्रांत व पार्टी की रीतियों नीतियों को लोगों तक पहुंचाने वाले व्यक्तियों के हाथ में देने का क्रम चलाया है ।इसी क्रम में पार्टी ने आज समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के रूप में जिले के होनहार व युवा वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर अनुराग आनंद यादव का मनोनयन किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने श्री यादव को मनोनयन पत्र देकर उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ अनुराग आनंद यादव की तैनाती से पार्टी को मजबूती मिलेगी और जिले के संभ्रांत नागरिकों के साथ साथ आमजन भी समाजवादी पार्टी के समर्थन में आगे आएंगे। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने इस मौके पर कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव बेहद अहम है ऐसे में सभी वर्गों को साथ में जोड़कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाए। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर अनुराग आनंद यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री यादव ने इस मौके पर पार्टी को यह आश्वासन दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव बख्तियार खान जिला उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड, मनोज जयसवाल, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, शिक्षक सभा अध्यक्ष दान बहादुर सिंह, महंत अनिल मिश्रा, महंत बाल योगी रामदास, अंसार अहमद बब्बन, सादमान खान, नरेश अग्रवाल, रत्नाकर दुबे, राकेश यादव ,सतीश अग्रवाल ,शक्ति जयसवाल, विजय यादव, रमेश यादव ,संटी तिवारी आदि मौजूद रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *