Breaking News

थाना दिवस पर जिलाधिकारी व एसपी के नेतृत्व में 11 मामलों में से 6 का त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महाराजगंज
जैसा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आदेश दिया था कि थाना दिवस पर आये मामलों का त्वरित निस्तारण हो इसी संदर्भ में आज कोठीभार थाना प्रांगण मे जिलाधिकारी उज्जवल कुमार व एस० पी० प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमे आये कुल ग्यारह मामलों में से 6 मामलो का त्वरित निस्तारण किया गया।IMG 20210724 WA0000

बताते चले कि जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता आज कोठीभार थाना परिसर में पहुंचकर लोगो की समस्याएं सुनने के बाद त्वरित निस्तारण आदेश के अंतर्गत कुल ग्यारह मामलों में 6 मामलों का निस्तारण जनता के बीच उनकी सहमति के आधार पर किया।थाना दिवस के इस सामाजिक व कानूनी परामर्श अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धनवीर सिंह, उपनिरीक्षक उमेश शर्मा, दिनेश पांडेय, सूर्यभान यादव, रणविजय वर्मा, अखिलेश सिंह, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *