Breaking News
3183ff9e e11f 4953 a7dd 51cc132ecbb7

सपा नगर अध्यक्ष ने जन समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को दिया पत्रक

 

विकास अग्रहरि जिला संवाददाता मीरजापुर3183ff9e e11f 4953 a7dd 51cc132ecbb7

मीरजापुर। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय यादव अहरौरा को जनसमस्या के संबंध में अहरौरा सपा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद की अध्यक्षता में दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न समस्याओं पर पत्रक दिया गया जैसे डीह वार्ड संख्या 23 मे लंबे समय से विद्युत पोल खड़ा हुआ है लेकिन केबल अभी तक नहीं दौड़ा जिससे वार्ड की जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है,

नगर में जर्जर केबल को बदलवाया जाए जिससे आम जनमानस को सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई मिलता रहे,नगर में विद्युत बिल रीडिंग के आधार पर ही बनाया जाए अपने अंदाज से रीडिंग डालकर ना बनाया जाए जिससे उपभोक्ता को बिल जमा करने में असुविधा का सामना करना पड़े नगर में किन्ही कारणो से किसी उपभोक्ता का पोल से केवल जल जाता है या छूट जाता है या किसी कारण से घर का सप्लाई रुक जाता है तो ऐसी स्थिति में उपभोक्ता किसी लाइनमैन को फोन करता है तो उसको आने में घंटो लग जाता है कहता है कि हम अकेले है कहां-कहां देखें समय नहीं है इसलिए अहरौरा नगर में लाइनमैन को आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जाए।

इस दौरान हाफिज रौशन ,मो.इस्लाम, इसरार अहमद, राजेश मौर्या ,इश्तियाक अहमद, मोगिस आलम,छांगुर, राजू, अनिल केसरी, कमरुद्दीन ,विजय यादव , शमशेर ,किस्मत कुशवाहा, शौकत अली, मो.अजीम, शब्बीर अहमद , बरकत अली ,आदि रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *