रिपोर्ट- राजीव रंजन कुमार ( सिवान ) बिहार
सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ग्राम- मुबारकपुर की एक 50 वर्षीया महिला पेड़ गिरने से उसके नीचे दब कर जख्मी हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पेड़ के नीचे बैठी थी तब तक पेड़ का मोटा डाल महिला के शरीर पर अचानक गिर गया।महिला के परिजनों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया।
जिनका प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि महिला का पैर टूट गया है और
और हाथ में भी काफी चोटे आई है।
प्राप्त खबरों के अनुसार उक्त महिला सोना देवी 50 वर्ष, मुबारक पुर निवासी शोभी राय की पत्नी हैं।
जो मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ग्राम-मुबारकपुर की रहने वाली हैं।
जिसका इलाज सदर अस्पताल में हो रहा हैं।
Tags सीवान
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …