Breaking News

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मे चयनित हुए श्यामसुंदर यादव

 

रिपोर्ट ब्यूरो  मनोज शर्मा

महराजगंज। पनियारा श्री संत साईं सैनिक जूनियर हाई स्कूल पनियरा का छात्र श्याम सुंदर यादव राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर जिले में 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का चयन हुआ है। जिसमें श्री संत साई सैनिक जूनियर हाई स्कूल पनियरा का छात्र श्याम सुंदर यादव 48 किलो में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर में महाराजगंज जिले से प्रतिभाग करेगा।
जिससे विधालय के सभी लोगों में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस आवश्यकता है इन प्रतिभाओं को निखारने की। विद्यालय के प्रधानाचार्या सविता श्रीवास्तव ने छात्र श्याम सुंदर यादव को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि पूरा विद्यालय परिवार छात्र श्यामसुंदर यादव की जीत की कामना करता है।इस मौके पर समस्त अध्यापक उदय भान निराला,रणजीत सिंह,अश्वनी शर्मा, शैलेश कुमार अध्यापिका श्रीमती बिंदू पाल, चांदनी विश्वकर्मा,ज्योति, लक्ष्मी, अन्य सभी लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *