Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 10.44.20 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांसदों व विधायकों को दिया विधानसभा चुनाव जीत का मंत्र

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसदों और विधायकों को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर जाने का लक्ष्य दिया है। मुख्यमंत्री रविवार को गोरक्ष व काशी प्रांत के भाजपा सांसदों विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ विकास परियोजनाओं के संबंध में विमर्श कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसदों और विधायकों को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर जाने का लक्ष्य दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसदों और विधायकों को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर जाने का लक्ष्य दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि बीते साढ़े चार वर्षों में वंचित तबका सरकार की नीतियों के केंद्र में रहा है। बाढ़ हो या कोरोना, लोगों को लगा कि भाजपा सरकार और पार्टी कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा है। लोगों के मन में शासन के प्रति एक विश्वास का सृजन हुआ है। हर तबका उत्साहित है। यही उत्साह और विश्वास हमारी पूंजी है। सरकार की कोशिशों से करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है। हमें उन तक अपनी पहुंच बनानी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरक्ष व काशी प्रांत के भाजपा सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ विकास परियोजनाओं के संबंध में विमर्श कर रहे थे। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री द्वय की मौजूदगी भी रही।

जिलावार सांसदों और विधायकों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं होगा, जहां एक हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं न स्वीकृत हुई हों। आज हर जिले में मेडिकल कालेज स्थापित हो रहे हैं तो मेडिकल की जरूरतों के लिए आक्सीजन जेनरेशन में भी हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में किसान, महिला, नौजवान के सपने साकार हो रहे हैं। इन सबसे उत्तर प्रदेश में एक सकारात्मक माहौल है। सीएम योगी ने कहा कि सांसद और विधायक और जनप्रतिनिधि औप संगठन पदाधिकारियों के बीच परस्पर समन्वय बना रहे। यह समन्वय और टीम वर्क आगामी विधानसभा चुनावों में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *