Breaking News

श्रीराम धर्मार्थ अस्पताल ने शुरू की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस निशुल्क एम्बुलेंस

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:श्रीराम धर्मार्थ अस्पताल ने महामारी के समय में परिवहन सेवा में सहयोग करने के उद्देश्य से एक एंबुलेंस सेवा और एक शव वाहन सेवा शुरू की | तिकोना पार्क स्थित श्रीराम धर्मार्थ अस्पताल परिसर में बड़खल विधानसभा की विधायक सीमा त्रिखा के नेतृत्व में व महाराज मुनिराज की मौजूदगी में एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई | विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि संस्था द्वारा इस महामारी के समय में निशुल्क सेवा करना पुण्य का काम है | इस आपदा की स्थिति में सभी सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए |

संस्था के प्रधान कंवल खत्री ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेटर द्वारा संस्था को यह एम्बुलेंस दी गयी है जिसे अब संस्था निशुल्क चलाएगी | उन्होंने बताया कि संस्था शुरू से ही जनहित में कार्य करती आई है और इस आपदा की घड़ी में संस्था जनता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी | उन्होंने बताया कि आज एक एम्बुलेंस और एक शव वाहन शुरू किया गया है जिस भी शहरवासी को आवश्यकता हो वह 9811116308, 9810628716, 9818447686, 7011950547 पर कॉल करके सेवा का लाभ उठा सकता है |

 

खत्री ने बताया कि पहले चरण में एक एंबुलेंस शुरू की हैं जोकि ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य सुविधाओं के साथ एंबुलेंस सेवा में रहेगी | यह एंबुलेंस शहर में निशुल्क सेवा करेगी | इसके साथ ही संस्था ने एक शव वाहन भी आज विधिवत शुरू किया है जोकि कोविड संक्रमितों की डेड बॉडी को श्मशान पहुंचाने का कार्य करेगी | उन्होंने कहा कि पहले चरण में एक एंबुलेंस शुरू की जा रहीं है | इसके बाद एक और एम्बुलेंस संस्था द्वारा जल्द शुरू की जाएगी | एंबुलेंस एनआईटी तिकोना पार्क में खड़ी होंगी | एंबुलेंस मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचाने का कार्य करेगी |

 

यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी | यह सेवा प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक की जाएगी | संस्था के प्रधान कंवल खत्री के अनुसार,कोविड-19 रोगी इस सुविधा को उपयोग करने के लिए फरीदाबाद में 098-111-16308, 098-106-28716, 098-184-47686, 070-119-50547 पर संपर्क कर सकते हैं | उन्होंने बताया कि सभी एंबुलेंस संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी किए गए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार मास्क और सैनिटाइजर सहित सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरणों से सुसज्जित हैं |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *