Breaking News
2ca31b01 d6e7 4265 8f87 08e4ac7587d5

श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ने निकाली प्रभातफेरी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

2ca31b01 d6e7 4265 8f87 08e4ac7587d5

फरीदाबाद:कार्तिक मास के उपलक्ष में श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-16 में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान मूलराज नंद्राजोग,टीटू मटकेवाला,विक्की नलवा,अनिल गुगलानी,विक्की मल्होत्रा,रमेश मेहता,पंडित राजीव शास्त्री तथा टोनी पहलवान भक्तों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान महावीर नगर के महिला मंडल ने भी प्रभातफेरी में सक्रिय भागीदारी की।

प्रभातफेरी की शुरुआत प्रातः 5 बजे कमल नंद्रोजोग के निवास 644,सेक्टर- 16 से की गई। विभिन्न मार्गों से निकलते हुए प्रभातफेरी से श्रद्धालुओं ने भक्ति रस और अध्यात्म रस ज्ञान प्राप्त किया। पालकी पर फूलों द्वारा वर्षा की गई। इस दौरान दर्जनों श्रद्धालु रामधुन का जाप करते हुए क्षेत्र में भ्रमण किया गया। भक्त ‘नाम वाली पींग दे हुलारे खा के वेख ले, एक वारी मैया दे द्वारे आ के वेख ले’तथा‘मैया मेनू साउथ एक्स विच बंगला दिला दे’के समुधर गायन पर खूब थिरके।

वहीं महिला भजन मंडली ने‘तेरी दीवानी मैं तो तेरी दीवानी’तेरे या भक्ता ने डोरा तेरे उत्ते सुटिया जिन्ना डोरा सुट्ट्या उन्होंने मौजा लुटिया’तथा‘हम हाथ उठा कर कहते हैं हम हो गए राधा रानी के’ भजन गाए। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो रहा था। इसके बाद प्रभातफेरी श्री महावीर मंदिर में संपन्न हुई। जहां मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान को भोग लगाने उपरांत भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सेवादार टोनी पहलवान ने बताया कि एकादशी से कार्तिक माह का आरंभ हो गया है। इस महीने में तारों की छांव में प्रभात फेरियां निकलती हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में हरिनाम कीर्तन की बड़ी भारी महिमा बताई गई है। उन्होंने बताया कि प्रभात का अर्थ है सुबह का समय अर्थात सुबह 4 बजे के उपरांत जो वक्त होता है,वह प्रभात का है।

फेरी का अर्थ है आस पास घूमना। धार्मिक रूप से इसे कीर्तन से जोड़ा जाता है। जिसे मन की शांति के लिए किया जाता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *