Breaking News
2e0f8944 c3bc 4f50 9736 be77e9d5f770

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर पूरे विश्व में हासिल की अमिट पहचान:उदयभान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट2e0f8944 c3bc 4f50 9736 be77e9d5f770

फरीदाबाद:विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिही के वाल्मीकि में महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान ने शिरकत की,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने किया। आयोजन समिति में सूरजभान सहित वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथ की रचना करके न केवल देश बल्कि पूरे विश्व में एक अमिट पहचान स्थापित की। इस धार्मिक ग्रंथ को आज भी लोग पूरी श्रद्धा और भावनाओं के साथ देखते है।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने महाकाव्य रामायण में आध्यात्मिक,सामाजिक एवं राजनीतिक ज्ञान देकर समस्त मानव जाति पर किया उपकार। उनकी शिक्षाएं मनुष्य का मार्गदर्शन करने में हमेशा सार्थक सिद्ध हुई है,भगवान वाल्मीकि ने रामायण में अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा लव ओर कुश द्वारा पकड़े जाने की घटना लिखकर मानव जाति को शिक्षा,संघर्ष और अन्याय के सामने कभी न झुकने का संदेश भी दिया है।

उदयभान ने कहा कि आज उनके प्रकटोत्सव पर हमें उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के संयोजन में वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोगों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

लखन कुमार सिंगला ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने समाज को एकता का संदेश दिया था,उस संदेश को कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जन में पहुंचाने का कार्य कर रहा है और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दे रहा है।

इस अवसर पर इस अवसर पर कुंवर बालू सिंह एडवोकेट,विरेंद्र वशिष्ठ,अंश वत्स,विजय कुमार,गिरीश भारद्वाज,अब्दुल गफ्फार कुरैशी, सुधीर चौधरी,कर्मबीर खटाना, तेवतिया साहब,एसके त्यागी,बच्चू सिंह तेवतिया, राजबीर हुड्डा,बिल्लू पहलवान,मन्नू तेवतिया सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *