Breaking News
7294a67e f401 426c a7e8 95f004625437

मोदी-मनोहर सरकार के 9 साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे:कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट7294a67e f401 426c a7e8 95f004625437

फरीदाबाद:केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार के साढ़े नौ साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। भारत आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ है उसके साथ सांस्कृतिक तौर पर भी बहुत मजबूत हुआ है। दशकों में देश में जो विकास नहीं हुआ,मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश मे नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछाना,वाटर-वे का निर्माण,अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाना। दिव्य काशी भव्य काशी कोरिडोर,उज्जैन में महाकाल मंदिर और सोमनाथ मंदिर का जीर्णाेद्धार,देश के सभी तीर्थों को हाईवे से जोड़ना,नए हवाई अड्डे बनाना,पासपोर्ट कार्यालय खोलना,80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज देना,निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लगवाना जैसे अनेकों ऐसे काम हैं जो सिर्फ 9 साल में किये हैं। भारत आर्थिक तौर मजबूत होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि साढ़े 9 वर्षों में मोदी ने अपनी कार्य कुशलता एवं दूरदर्शी सोच से भारत को विकसित भारत व विश्व गुरु बनने की तरफ आगे बढाया है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बनानी है और मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करना है।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि दशकों बाद देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो बिना थके, बिना रूके और बिना अवकाश के भारत को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदला है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विपक्ष को सत्ता की भूख है,जबकि प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास,विकसित भारत तथा श्रेष्ठ भारत बनाने की भूख है,सभी का कल्याण करने की भूख है। आज मोदी जो एजेंडा तय करते हैं,दुनिया उसको फॉलो करती है। आज भारत सुरक्षित हाथों में है।

2030 तक भारत जर्मनी और जापान को पीछे करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास ना नेता है और ना ही नीति है। विपक्ष का एक ही एजेंडा है मोदी को हटाओ। जबकि प्रधानमंत्री मोदी के पास विजन है और विकसित भारत का एजेंडा है।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं से अपने नेता का नाम छिपाना चाहती है। उनको मालूम है कि अगर नेता का नाम बता दिया तो भट्ठा बैठ जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने और विकसित भारत के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *