Breaking News
bebd6fc6 8ee6 41d6 90de 47d2de15c6ac

गौरवशाली भारत बनाने के लिए कमल का बटन दबाने का संकल्प लें पन्ना प्रमुख:ओम प्रकाश धनखड़

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

bebd6fc6 8ee6 41d6 90de 47d2de15c6ac

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत का गौरव हम सभी का गौरव है,भारत का सम्मान हम सभी का सम्मान है और भारत का विकास हम सभी का विकास है।मिशन-2024 को जीतने के लिए सभी पन्ना प्रमुख सेवादार व चौकीदार की तरह राज्य की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख भारत माता की जय व गौरवशाली भारत के लिए कमल का बटन दबाने का संकल्प का लेकर घर-घर जाएं और लोगों को भाजपा से जोड़ें। धनखड़ रविवार को फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले धनखड़ ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ फरीदाबाद विधानसभा के सिही बूथ नंबर 166 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना।

उन्होंने कहा कि मोदी जी की‘मन की बात’सुन कर हमेशा नए विचार,नई दिशा व नई ऊर्जा मिलती है। सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी संबोधित किया और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला प्रभारी मनीष यादव, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आरएन सिंह,पूर्व विधायक नागेन्द्र भड़ाना,नीरा तोमर,यशवीर डागर, प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवान सिंह,मंडल अध्यक्ष संजीव सोम,कवीन्द्र सिंह,संदीप भड़ाना,लक्ष्यवर्धन सिंह,पार्षद मनवीर भड़ाना,महेंद्र सरपंच, दिगपाल रावत,मनोज बालयान व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मोदी सरकार के साढ़े 9 सालों में हमने आस-पास बहुत कुछ बदलते हुए देखा है। हाइवे, एक्सप्रेस-वे और सड़कों का जाल बिछते देखा।

हर घर शौचालय, गरीबों के घरों में उज्जवला योजना के तहत गैस और हर घर नल से पानी आते हुए हम देख रहे हैं। केंद्र की आयुष्मान योजना और हरियाणा की चिरायु कार्ड योजना से गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है। धनखड़ ने कहा कि आजादी का अमृतमहोत्सव 31 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। पूरे देश से शहीदों के घरों,गांवों की पवित्र मिट्टी मंगाई गई है।

देश से 15 हजार मंडल अध्यक्ष दिल्ली पहुंचेंगे। हरियाणा से भी 311 मंडल अध्यक्ष पवित्र मिट्टी लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इस मिट्टी से शहीदों की याद में शानदार वाटिका बनेगी। धनखड़ ने कहा कि भाजपा ने शहीदों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने ग्राम गौरवपट्ट लगवाए थे,और अब मोदी जी ने पूरे देश में शहीदों की याद में शिलापट्ट लगाने की घोषणा करके शहीदों को सम्मान दे रहे हैं।

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि आप लोगों ने 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार दी। इसी का परिणाम है कि सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास से मोदी जी ने देश के गौरव को बढ़ाया है। मोदी जी के नेतृत्व में दक्षिणी ध्रूव पर चंद्रायान-3 उतरते हुए हम देख रहे हैं। आदित्य एल-1 की उड़ान को हम सभी ने देखा। जी-20 की सफलता से भारत का सम्मान और प्रभुत्व दुनिया में बढ़ा।

धनखड़ ने कहा कि पहले अमेरिका में स्वामी विवेकानंद (नरेंद्र) के लिए तालिया बजते हमने सुना था और अब नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिका की सीनेट में मोदी-मोदी के नारे लगते हुए हम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को टूटते और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण होते देख रहे हैं,यही बदलता हुआ भारत है। राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि मोदी की दूरदर्शी सोच और सशक्त नेतृत्व का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। विश्व भर में भारत का मान और सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार में मूलभूत सुविधाओं की होम डिलवरी हो रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग बड़े मायावी होते हैं। हमें धारा-370 को लगाने वाली पार्टी को ध्यान में रखना है उसे भूलना नहीं है। राम मंदिर निर्माण के खिलाफ 21-21 वकीलों को खड़ा करने वाली पार्टी को भी नहीं भूलना है। राम लला को बाबरी मस्जिद में किसने रखा और उसके बाद किसने टेंट में बैठाया यह भी याद रखने वाली बात है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच और उसकी झूठ को जनता अब भली भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है।देश की जनता ने लगातार तीसरी बार फिर से मोदी को सेवा का मौका देने का मन बनाया लिया है।

भाजपा कार्यकर्ता अपने आपको पीएम मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का प्रतिनिधि मानकर कर अपने अपने पन्ने के मतदाताओं से सीधा जुड़ाव रखें और तीसरी बार केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261011 WA0001

पारिवारिक रंजिश के चलते वली मोहम्मद पर कुल्हाड़ी,लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर जान से मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: बता दें कि 8 अक्टूबर की रात थाना पल्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *