Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 08 at 4.28.39 PM

श्रीकृष्ण ने भी गौसेवा की थी,हमें भी मौका मिला है सबको ये सेवा करनी चाहिए:मनधीर सिंह मान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 08 at 4.28.39 PM

फरीदाबाद:लगातार पिछले काफी समय से शहर से लेकर गांवों तक में लोगों से मिलने जुलने के कार्यक्रम में शामिल हो रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता व फरीदाबाद लोकसभा सीट से संभावित प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने आज गौसेवा को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है।

होडल जिले के सौंध गांव में गौशाला की नींव रखे जाने के दौरान आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनधीर सिंह मान ने लोगों से कहा हम सभी को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।

क्योंकि जैसे कर्म हम लोग करेंगे वैसे ही कर्म हमें वैसे ही फल आने वाले जीवन में मिलेंगे। क्योंकि ये एक चक्र है जीवन के,,जो सदा से ऐसे ही चलता आया है और ऐसे ही चलता रहेगा। हम लोगों को सबसे पहले अपने खुद के अंदर की बुराइयों को मिटाना सीखना आना चाहिए। ऐसा होने से हमारी सोच अच्छी होगी और इसका असर हमारे कर्मों पर भी पड़ेगा।निश्चित ही हमारे कर्म भी जरूर अच्छे हो जाएंगे।

गौशाला के नींव रखने के दौरान मनधीर सिंह मान ने कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों से कहा कि अपने बच्चों के अंदर अच्छे संस्कारों का वास कराया जाना चाहिए। ऐसा होने पर हमारी आने वाली पीढ़ी खुद के साथ ही देश को भी मजबूत करने का काम करेगी। मनधीर ने कहा गौसेवा मनुष्य के लिए एक वो रत्न है जो समुंदर मंथन के दौरान निकला था। गौमाता के अंदर 33 करोड़ देवी देवता निवास करते हैं। इसलिए कहते हैं गौसेवा से बड़ी कोई दूसरी सेवा नहीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *