Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 08 at 4.25.45 PM

आम आदमी पार्टी का जिला कार्यालय फरीदाबाद पर सामूहिक उपवास

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 08 at 4.25.45 PM

फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रव्यापी उपवास रखा गया। इस कड़ी में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की ओर से फरीदाबाद में जिला स्तरीय उपवास और आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया। इसमें इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी सुमित अनेक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

हरेंद्र भाटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बना रही। भारत के राजनीतिक इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब किसी सिटिंग सीएम को चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया हो।पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने भारत के पूरे लोकतांत्रिक सिस्टम को अपने कब्जे में किया हुआ है। जल्द ही अरविंद केजरीवाल जनता के बीच होंगे।

सच्चाई और ईमानदारी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी उनसे डरी हुई है। भ्रष्टाचारी लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी झूठ और जुमलों के सहारे देश का लोकतंत्र खत्म कर देना चाहते हैं। अब देश की जनता सतर्क हो गई है जो लोकतंत्र बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करेगी।

अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए पूरा देश एकजुट हुआ है। देश के 25 राज्यों में अरविन्द केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी समर्थकों और जनता ने उपवास रखा है। बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ पूरे देश की जनता में आक्रोश है। प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई इंडिया गठबंधन जनता के साथ मिलकर लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि ये बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलतफहमी है कि अरविंद केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे रखकर चुनाव जीत लेंगे। अगर उनमें हिम्मत है तो खुले मैदान में अरविंद केजरीवाल का सामना करें। एक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं,हजारों अरविंद केजरीवाल सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। इस बार हरियाणा में भी”इंडिया”गठबंधन बीजेपी का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा। हरियाणा के बेटे को जेल में डालने का सबक देश और प्रदेश की जनता बीजेपी को देगी। इस बार जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *