Breaking News
cc0bd592 cf16 41b7 9875 a9dbf47238af

शिवपुरी पुलिस की अपराधों मे त्वरित कार्यवाही, पुलिस थाना इंदार द्वारा फरियादी के ट्रेक्टर को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

 

फरियादी भगवत पुत्र मंटू आदिवासी उम्र 33 साल निवासी पीरोंठ थाना इंदार ने दिनांक 06.05.23 को पुलिस थाना इंदार पर आकर रिपोर्ट कराई थी कि मुन्ना आदिवासी निवासी मुड़ेरी थाना बदरवास, मोहरसिंह आदिवासी निवासी खरीला थाना रन्नौद के द्वारा फरियादी का नया मैसी ट्रैक्टर कीमती 6 लाख 75 हजार रूपये का 8 दिन के लिए काम करने को ले गये थे जो बाद मे बेइमानी से अपने उपयोग में लेकर ट्रेक्टर को कहीं दूसरी जगह भेज देना की बात कह रहे हैं ।cc0bd592 cf16 41b7 9875 a9dbf47238af

उक्त रिपोर्ट पर से थाना इंदार पर अपराध क्रमांक 92/2023 धारा 406, 34 आईपीसी कायम कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचना पुलिस अधीक्षक शिववपुरी श्री रघुवंश सिंह द्वारा फरियादी का ट्रेक्टर वापस बरामद कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये ।

अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया एवं एसडीओपी कोलारस श्री विजय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदार द्वारा पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की तलास की गई एवं फरियादी के ट्रेक्टर की बरामदगी हेतु भरसक प्रयास किये गये ।

विवेचना मे सामने आया कि आरोपीगण मुन्ना आदिवासी पुत्र लालू आदिवासी उम्र 22 साल निवासी मुड़ेरी थाना बदरवास, मोहरसिंह पुत्र प्रकाश आदिवासी उम्र 22 साल निवासी खरीला थाना रन्नौद के द्वारा फरियादी के ट्रैक्टर को आरोपी रामखिलाई पुत्र वीधाराम गुर्जर निवासी रूअर मैनाबसाई थाना सुमावली जिला मुरैना को 3 लाख रुपए में बेच दिया है, एक लाख रुपए नकद प्राप्त कर दो लाख रुपए बाद में लेने की कहकर ट्रैक्टर उसके सुपुर्द कर देना पाया गया जिस पर से आरोपीगण मोहरसिंह आदिवासी, मुन्ना आदिवासी को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर आरोपी रामखिलाई गुर्जर से मैसी ट्रैक्टर कीमती 6 लाख 75 हजार रूपए का बरामद किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में केएन शर्मा थाना प्रभारी इंदार, प्र आर 733 प्रदीप गुर्जर आर 199 आलोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
पत्रकार विजय कुमार भोला की रिपोर्ट शिवपुरी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *