Breaking News
f7a1e298 5856 4fc0 bc23 5c092132ad86

मंत्री मूलचंद शर्मा ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमेन में किया औचक निरीक्षण

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टf7a1e298 5856 4fc0 bc23 5c092132ad86

फरीदाबाद:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कॉलेज के प्रिंसिपल समय-समय पर कॉलेज में मेंटेनेंस का कार्य कराकर कॉलेज को सुंदर बनाए और शिक्षा पर दे विशेष ध्यान। मंत्री मूलचंद शर्मा ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर-8 में औचक निरीक्षण कर रहे थे।

उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वूमेन में आज दोपहर अचानक पहुंचकर कॉलेज के सभी कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर को चेक किया।

इसके उपरांत उन्होंने कालेज परिसर में साफ सफाई व्यवस्था के साथ-साथ गर्ल्स हॉस्टल की कैंटीन का भी बारीकी से किया निरीक्षण।

जहां कालेज परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर के कर्मचारियों को फटकार लगाई। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कहा कि अगली बार कॉलेज में गंदगी नजर आई तो कार्यवाही सुनिश्चित तौर पर की जाएगी।

उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार कॉलेजों में बेहतर शिक्षा देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटियों से भी मुलाकात की। जहां कैबिनेट मंत्री ने बेटियों से पढ़ाई से लेकर खाने तक का शेड्यूल की छात्राओं से जानकारी बारिकी से ली। वहीं छात्राओं ने कालेज की पढ़ाई और खाने तारीफ भी की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *