Breaking News
5da7a229 a69d 4d5c 87fa e9b66c8894af

बीजेपी सरकार गरीबों के आशियाने तोड़कर परेशान कर रही है:जया शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट5da7a229 a69d 4d5c 87fa e9b66c8894af

फरीदाबाद:बीते दिनों गुरुग्राम रोड़ स्थित जमाईं कालोनी को नगर निगम दस्ते ने तोड़फोड़ की जिसमें हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा। अफसोस तो इस बात का है कि यहां पर गरीब लोग रहते हैं जोकि पुरा दिन मेहनत, मजदूरी,रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

तो वहीं बीजेपी सरकार ने इनके आशियाने पर जेसीबी चलवाकर परेशान कर दिया है। जबकि जमाईं कालोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि हम यहां पर 50 व 60 साल से गुजर बसर कर रहे हैं और आजतक किसी भी सरकार ने जमाईं कालोनी को तोड़ने का काम नहीं किया है पर बीजेपी सरकार के राज में जमाईं कालोनी को अबतक दो बार तोड़ जा चुका है। तों वहीं स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि हमने कोर्ट का भी सहारा लिया है और हमें आजतक स्टे ऑर्डर नहीं मिल पा रहा है। और अब गर्मी भी बेहद हो रही है जिसके कारण छोटे छोटे बच्चों को परेशानी हो रही और पीने के पानी के टैंक को भी तोड़ दिया गया है। जिसमें कि जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस से जया शर्मा का कहना है कि इस समय गर्मी बेहद पड़ रही है और सरकार इनके आशियाने को तोड़कर आराम फरमा रही है। जिसमें कि यहां पर रहने वाले लोगों के छोटे-छोटे बच्चों को गर्मी में बेहद परेशान होना पड़ रहा है। पर कोई भी नेता और स्थानीय विधायिका भी इनको देखने तक नहीं आ रही हैं। हम बहुत ही जल्दी इनकी समस्या को लेकर जिला उपायुक्त व नगर निगम कमिश्नर को मकान रुकवाने के लिए ज्ञापन देंगे।
अब हम कहां जाएं गर्मी में कोई नहीं सुन रहा है हमारी
जमाईं कालोनी में रहने वाले लोगों का यह भी आरोप है कि अब हमारे घर तोड़ दिये गए हैं और गर्मी में हमें और हमारे छोटे-छोटे बच्चे परेशान हो रहे हैं। और कहीं हम जाते हैं तो कोई अधिकारी व नेता हमारी एक नहीं सुन रहा हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *