Breaking News
f22d0fed 2f62 44d6 b347 3f1900898993

भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं शिव:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टf22d0fed 2f62 44d6 b347 3f1900898993

फरीदाबाद:शिव की आस्था और पूजन का पर्व महाशिवरात्रि पूरे देश भर में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है। फरीदाबाद में भी महाशिवरात्रि पर्व के दिन लोग ढ़ोल धमाकों एवं बैंड बाजों के साथ यात्रा निकाली जाती है।

उक्त वक्तव्य कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंदिरों में शिवरात्रि महापर्व के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए। विजय प्रताप ने कहा कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने से मन की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए आज भोलेनाथ और देवी पार्वती की विशेष पूजा आराधना की जाती है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन का महत्व दिन आएगी आज भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं।

आज के दिन की गई पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होकर घर में सुख समृद्धि बढ़ाते हैं। आज के दिन विजय प्रताप ने तत्काकेश्वर मंदिर पांच नंबर एनआईटी,1H ब्लॉक,तथा एनआईटी नं-2 में आयोजित महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में भोले बाबा का व महंत आशीर्वाद प्राप्त किया। विजय प्रताप ने अलग अलग मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में 11000,5100, 5100 एवं 5100 रूपए की सहयोय राशि भेंट की।

इस मौके पर उनके साथ में शिव मंदिर प्रधान महेश बजाज,नरेश गोसाई, उपप्रधान पदम भड़ाना,संजय शर्मा,चाहत कुकरेजा,सचिन भाटी,राहुल सरदाना,सचिन भाटिया,दिनेश खरबंदा,आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *