Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 12 at 7.19.05 PM

वरिष्ठ बसपा नेता गंगा लाल गौतम तिगांव विधानसभा अध्यक्ष और शेखर प्रजापति महासचिव नियुक्त हुए

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:इनेलो-बसपा गठबंधन की खुशखबरी के साथ ही तिगांव विधानसभा के वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता गंगा लाल गौतम को तिगांव विधानसभा का अध्यक्ष और शेखर प्रजापति को महासचिव नियुक्त किया गया। WhatsApp Image 2024 07 12 at 7.19.05 PM

गौतम को यह जिम्मेवारी हरियाणा के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने दी। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कमेटी सदस्य एडवोकेट एनपी सिंह बघेल और जिला अध्यक्ष सरदार उपकार सिंह मौजूद रहे। गौतम ने कहा इस समय पार्टी को अच्छे,निष्ठावान और ईमानदार कार्यकर्ताओं की जरूरत है, जो पार्टी का प्रचार गांव-गांव में जाकर कर सकें,और लोगों को पार्टी से जोड़ें।

उन्होंनें बताया वह पहले भी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं,और दोबारा पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी देकर उन्हें पार्टी की सेवा करने का मौका दिया है। वह इसके लिए आभारी हैं,और विश्वास दिलाते हैं कि अनुशासन में रहकर पार्टी का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी तिगांव विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट लेकर जीतने का काम करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *