Breaking News
Screenshot 20250113 205855

सेक्टर-62 आशियाना फ्लैट हुई दीपक हत्या के मामले का खुलासा,अपराध शाखा की टीम ने आरोपी करण को किया काबू

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20250113 205855

फरीदाबाद:थाना आदर्श नगर में दिलीप निवासी गांव दिघावलिया जिला सिवान बिहार हाल आशियाना फ्लैट सेक्टर-62 बल्लभगढ़ ने एक शिकायत दी थी।

जिसमें उसने बताया कि उसका भाई दीपक 16 दिसंबर 2024 को घर से बाहर जाने की बोलकर गया था,जो घर वापस नही आया था। दिलीप की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में 17 दिसंबर 2024 को गुमशुदगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने अपने संबोधन में बताया कि 8 जनवरी 2025 को आशियाना फ्लैट की झाड़ियों से शव के संबंध में कंट्रोल रुम से सूचना प्राप्त हुई थी। जिसकी पहचान दीपक के रुप में हुई।

इस मामले की गंभीरता के मध्य नजर पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार गुप्ता व पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के आदेश के अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए,अपराध शाखा डीएलएफ को मामले की कार्यवाही सौंपी गई।

प्रभारी अपराध शाखा डीएलएफ उप निरीक्षक रमेश के नेतृत्व में एसआई दीपक,एएसआई कुलदीप,ईएएसआई ईश्वर,एचसी आनंद,एचसी विकास,एचसी संदीप,ईएचसी विनोद,सिपाही संजीत,सिपाही मंजीत,सिपाही अजीत चालक ने कार्यवाही करते हुए आरोपी करण को आशियाना फ्लैट सेक्टर-62 से काबू किया है।

शिकायतकर्ता दिलीप ने मुस्लिमों पर दीपक की हत्या बारे आरोप लगाया था। उसी इलाके में रहने वाले 14 लोगों पर हत्या के आरोप एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिस पर गहनता से कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक रमेश प्रभारी अपराध शाखा की टीम ने कड़ी मेहनत व प्रयास करके दिनांक 13 जनवरी 2025 को मामले में खुलासा करते हुए आरोपी करण पुत्र राम बाबू निवासी आशियाना फ्लैट सेक्टर-62 फरीदाबाद को काबू किया गया है।

करण से पूछताछ में खुलास।मृतक दीपक व आरोपी करण आपस मे दोस्त थे,आरोपी करण की दो पत्नियां है। मृतक दीपक का,आरोपी की पहली पत्नी के साथ संबंध बारे आरोपी को शक था। जिसके कारण आरोपी व मृतक की एक बार पहले भी आपस मे कहासुनी हो चुकी थी।

आरोपी करण ने मृतक दीपक को शराब पिलाकर नशे में मारने का प्लान करके सर में चोट मारकर,मफलर से गला दबाकर हत्या करके दीपक की लाश को झाड़ियों मे डाल दिया। आरोपी से मामले की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *