Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 13 at 1.50.07 PM

प्रभारी सचिव एवं निदेशक अल्पसंख्यक मामलात नलिनी कठोतिया रही जिले के दौरे पर

 

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में विकसित किए गए चारागाह विकास कार्य का अवलोकन एवं पौधारोपण किया

नरेगा अंतर्गत नाड़ी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, राजकीय विद्यालय बरड़ोद में पोषाहार और दूध के स्टॉक की जांच की

बजट घोषणा को लेकर हमीरगढ़ हवाई पट्टी का निरीक्षण किया

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 07 13 at 1.50.07 PM

भीलवाड़ा,13 जुलाई। प्रभारी सचिव एवं निदेशक अल्पसंख्यक मामलात श्रीमती नलिनी कठोतिया शनिवार सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रही। उन्होंने पंचायत समिति सुवाणा की ग्राम पंचायत दुडिया में जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में विकसित किए गए चारागाह विकास कार्य का अवलोकन किया। साथ ही ग्राम पंचायत दुडिया के ग्राम जवासिया में नरेगा अंर्तगत नाड़ी निर्माण कार्यों निरीक्षण किया। साथ ही राजकीय विद्यालय बरड़ोद में पोषाहार एवं दूध का स्टॉक जांचा, साथ ही बच्चों को अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुरूप हमीरगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू करने को लेकर अधिकारियों के साथ हमीरगढ़ हवाई पट्टी का भी निरीक्षण किया।

प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत दुडिया में जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान प्रथम में विकसित किए गए चारागाह विकास कार्य और अभियान के द्वितीय चरण में पौधारोपण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने यहां आम के पौधे का रोपण किया। चारागाह में बनाए गए गेबियन स्ट्रक्चर की सराहना की और इसे बहुत ही उपयोगी बताया। सरपंच मांगी लाल गाडरी को चारागाह को इसी तरह सुरक्षित रखने की बात कही।

प्रभारी सचिव ने चारागाह में लगे अमरूद, आम, सीताफल, केले के पेड़ो को देख प्रशंसा जाहिर की। साथ ही सोलर सिस्टम, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम एवं अन्य व्यस्वस्थाओ को देखा और सराहना की।

नरेगा अंतर्गत नाड़ी निर्माण कार्यों का निरीक्षण, टास्क समय पर पूर्ण करवाने के मेट को दिए निर्देशWhatsApp Image 2024 07 13 at 1.50.06 PM

प्रभारी सचिव एवं निदेशक अल्पसंख्यक मामलात श्रीमती नलिनी कठोतिया ने ग्राम पंचायत दुडिया के ग्राम जवासिया में नरेगा अंर्तगत नाड़ी निर्माण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर का हाजिरी रजिस्टर जांचा और उनके भुगतान के संबध में भी जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने मौजूद मेट को टास्क समय पर पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने इस दौरान गर्मी से बचाव के लिए लगे टैंट का भी निरीक्षण किया और श्रमिको के लिए पेयजल व्यवस्थाओं को भी देखा।

राजकीय विद्यालय बरड़ोद में चखा पोषाहार, दूध का स्टॉक जांचा, बच्चों को अध्ययन के लिए किया प्रेरित

इसके पश्चात प्रभारी सचिव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरड़ोद में बच्चों से उनके पढ़ाई को लेकर जानकारी ली साथ ही उन्हें आगे अध्ययन के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को मिल रहे पोषाहार चखकर इसकी गुणवत्ता भी जांची। साथ ही दूध वितरण योजना के अंतर्गत दूध पाउडर का स्टॉक भी जांचा। उन्होंने प्रिंसिपल को समय से बच्चों को किताबों और यूनिफॉर्म के वितरण के संबध में भी निर्देश दिए।

इस दौरान सीईओ जिला परिषद शिवपाल जाट, एसडीएम नेहा छीपा, तहसीलदार विपिन चौधरी, नरेगा एक्सईएन हरकेश सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *