Breaking News

एसडीएम निचलौल ने लेखपाल को निलंबित किया

मिली जानकारी के अनुसार लोहेपार गांव के हल्का लेखपाल को मृतक अंतरित से रकम लेने के मामले में बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे एसडीएम निचलौल प्रमोद कुमार ने निलंबित कर दिया इस मामले में मृतक के पति ने विगत 26 जून को जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।

IMG 20210715 WA0087
इस मामले में एसडीएम ने बताया कि लोहेपार निवासीनी लीलावती देवी की बीते माह दैवीय आपदा के कारण मौत हो गई जिसके तहत दैवीय आपदा राहत कोष से मृतक लीलावती के पति पप्पू को 21 जून को ₹400000 मिले थे। हल्का लेखपाल शिवप्रताप रंजन ने मृतक महिला के पति पप्पू को 23 जून को बहला-फुसलाकर बैंक ले जाकर 49000 और 51000 का आरटीजीएस करा लिया गया था जिसे लेकर पीड़ित पप्पू ने 26 जून को एसडीएम से शिकायत कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी ।इस मामले की जांच 1 जुलाई को नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह को मिली नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में हल्का लेखपाल दोषी पाया गया इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर उप जिलाधिकारी निचलौल प्रमोद कुमार ने हल्का लेखपाल शिवप्रताप रंजन को निलंबित कर दिया ।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *