Breaking News
IMG 20220226 172624

स्कूल के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूक रैली

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
महाराजगंज जनपद के सिसवा नगर पालिका परिषद के स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने आगामी तीन मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने व लोंगो को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकालकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति आकर्षित किया।

रैली को सिसवा बाजार चौकी प्रभारी अमित कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पी० के० स्वेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर लोहामण्डी रोड, प्रेमचित्र मंदिर, सब्जी मण्डी, रामजानकी मंदिर तथा बैंक रोड होते पूरे नगर का भ्रमण करते हुये सभी स्थानों पर पहुंची । इस दौरान बच्चे अपने हाथ में विभिन्न स्लोगन लिखे तख्तियाँ व बैनर लेकर नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे। रैली में संजय सिंह, रवीद्र सिंह, दिनेश कुमार, शिवकुमार, अफजल खान, सुजीत पाण्डेय, सत्या उपाध्याय, उमेश यादव, अशोक एंव रमेश सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *