Breaking News
IMG 20220226 163510

प्रमोद शर्मा के बढ़ते जनाधार के कारण विरोधियों के हौसले पस्त

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद जो पिछले चुनाव में सिर्फ टाउन एरिया था, बीस वर्षों से नगर के सम्मान के लिए संघर्षरत, कर्मठ,जुझारू व ईमानदार प्रत्याशी प्रमोद शर्मा इस बार होने वाले चुनाव में जनता के विश्वास को देखकर अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक दिये हैं।

वह डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद ले रहे हैं ।बताते चलें कि पूर्व चुनाव में महज कुछ वोटों के अंतर से हारे हुए प्रमोद शर्मा अब जनता के चहेते बन गये हैं यही कारण है कि इनके विरोधियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं ।

Ibn के सीनियर रिपोर्टर फणीन्द्र कुमार मिश्र से हुए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि जनता का मनसा, वाचा, कर्मणा सेवा करना ही उनका कर्म और धर्म है तथा इसी के निमित्त वह जनता के आशीर्वाद से नगर पालिका परिषद के चुनावी समर में, जनता के सेवक के रूप में जनता का आशीर्वाद चाह रहे है ताकि 152 वर्ष पुरानी टाउन एरिया से नगर पालिका परिषद घोषित हुए इस कस्बे का उत्थान कर सकें। विदित रहे कि जनता की मांग पर ही, अभी हाल ही में इन्होंने समाजवादी पार्टी को ज्वाइन किया हुआ है।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *