Breaking News
गाजीपुर में सरायपीर मुहम्मद बाबा की मजार का जर्जर गेट तोड़कर नए निर्माण की शुरुआत

खबर का असर: गाजीपुर में सरायपीर मुहम्मद बाबा की मजार का जर्जर गेट ढहाकर शुरू हुआ पुनर्निर्माण

गाजीपुर ब्यूरो रिपोर्ट / टीम IBN न्यूज़

गाजीपुर: जंगीपुर विधानसभा के सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर जगन के राजस्व ग्राम सरायपीर मुहम्मद में स्थित बाबा अब्दुल लतीफ शाह की स्मृति में विधायक निधि से बनवाए गए स्वागत द्वार में हुए भ्रष्टाचार की खबर जब IBN न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित की, तो इसका सीधा असर देखने को मिला।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा कराए गए भ्रष्टाचार के चलते महज कुछ ही महीनों में गेट में दरारें आ गई थीं। खबर उजागर होते ही ग्रामीणों का विरोध बढ़ा और इलाकाई विधायक ने भी सख्ती दिखाई। दबाव बढ़ने पर प्रधान प्रतिनिधि मैनेजर यादव ने स्वयं ही JCB मशीन से जर्जर गेट गिरवा दिया और अब नए सिरे से मजबूत निर्माण शुरू करवा दिया है।


भ्रष्टाचार की पोल खुली

गांव की महिला प्रधान होने के कारण निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उसके प्रतिनिधि मैनेजर यादव ने संभाली थी। विधायक निधि से 3,99,000 रुपये की लागत से गेट का निर्माण कराया गया था। लेकिन तीन महीने में ही गेट की हालत खराब हो गई और दरारें पड़ गईं।

मीडिया द्वारा मामले को उजागर करने के बाद प्रधान प्रतिनिधि ने पहले मीडिया पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों और विधायक के तेवर देख बैकफुट पर आ गया।


पुनर्निर्माण की शुरुआत

ग्रामीणों के विरोध और विधायक की कड़ी निगरानी के चलते अब गेट को पूरी तरह से गिराकर नए सिरे से निर्माण शुरू किया गया है। यह गेट सरायपीर मुहम्मद बाबा की मजार से सटा हुआ है, जहां सभी धर्मों और जातियों के लोग श्रद्धा से आते-जाते हैं। यहां भीड़ हमेशा रहती है, इसलिए गेट का मजबूत और सुरक्षित होना जरूरी है।


जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

इलाकाई विधायक बिरेन्द्र यादव और स्थानीय लोगों ने मीडिया की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार को उजागर कर जनता का पैसा सही दिशा में खर्च होना सुनिश्चित हुआ है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …