Breaking News
फरीदाबाद में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़

संकट की घड़ी में लोगों का दुख बांटने तक नहीं जा रहे भाजपाई: सुमित गौड़

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने रोटरी क्लब अरावली के सहयोग से बाढ़ प्रभावित गांव महावतपुर और भूपानी में खाद्य सामग्री वितरित कर लोगों की मदद की। गौड़ बीते चार दिनों से लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ न केवल गांवों में जाकर पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, बल्कि अब उन्हें खाद्य सामग्री और आवश्यक सामान भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

इस मौके पर उनके साथ विशेष सरपंच, कपिल बघेल (अल्लीपुर), युवा समाजसेवी वरुण बंसल, दिनेश पंडित, रोटरी क्लब से फिरोज, मोनू चौधरी, विवेक शर्मा और कई ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप

सुमित गौड़ ने कहा कि इस आपदा के दौर में लोगों का जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन ट्रिपल इंजन सरकार का कोई मंत्री, विधायक या जनप्रतिनिधि लोगों के बीच नहीं पहुंच रहा।
उन्होंने कहा:
“लोगों ने जिस उम्मीद से भाजपा को केंद्र, प्रदेश और निगम की सत्ता सौंपी थी, उस भरोसे पर यह सरकार खरा नहीं उतरी है। संकट की घड़ी में भाजपा नेता केवल फोटो सैशन तक सीमित हैं, जबकि धरातल पर उनकी कोई मौजूदगी नहीं है।”

प्रशासन से राहत कार्य तेज करने की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिन जिलों में बाढ़ का खतरा नहीं है, वहां से अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर उनकी ड्यूटी प्रभावित क्षेत्रों में लगाई जाए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा समय रहते की जा सके।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि राहत व बचाव कार्य और तेज किया जाए, क्योंकि अभी तक पीड़ितों तक पर्याप्त मदद नहीं पहुंच पा रही है।

सामाजिक संस्थाओं से की अपील

गौड़ ने शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से अपील की कि वे आगे आकर कपड़े, खाना और दवाइयां उपलब्ध कराएं ताकि पीड़ितों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …