Breaking News

समस्तीपुर – समस्तीपुर में फिर एक युवक की गोली मार कर हत्या

Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा बिहार

बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने राजद नेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. मामला मुसरी घरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर का है जहां अपराधियों ने राजद के मोरवा प्रखंड सचिव लखिंदर राय के पुत्र आनंद भारती की गोली मारकर हत्या कर दी.
बसही भिंडी के रहने वाले राजद नेता का पुत्र आनंद भारती कल शाम को बहन के पास जाने के लिए निकला थे लेकिन दोस्त के बुलाने पर वो उसके घर फतेहपुर चला गया जहां अपराधियों ने सोने के दौरान उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी.
हत्या किस वजह से की गई है यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है. इस मामले में परिजनों का बताना है कि पूर्व से गांव में कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर कि कई बार उन्हें धमकी भी दी गई. इस मामले में मुसरीघरारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक आनंद भारती के दोस्त और उसके पिता को हिरासत में लिया है और उसे पूछताछ कर रही है.
राजन नेता के पुत्र की हत्या से आक्रोशित लोग पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में पुलिस से भी उलझ गए और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाये. हत्या के इस वारदात से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का मामला

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या. अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *