ibn24x7न्यूज़ रिपोर्ट
मोहम्मद असलम खान
सलेमपुर – देवरिया
सलेमपुर – लार क्षेत्र के वैशकरनी वार्ड में पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण कराया जा रहा था वार्ड के ही निवासी कुछ महिलाओं ने अर्धनिर्मित शौचालय की दीवाल गिरा दी जो 8 फीट ऊंची उठ चुकी थी ! जिसमें ईओ की पुलिस को दी हुईं तहरीर पर लग भग आधा दर्जन महिलाओं के विरुद्ध तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है !
बताया जाता है कि नगर पंचायत द्वारा दिये गये टेंडर के माध्यम से बन रहे शौचालय को उसी वार्ड की महिलाओं ने तोड़कर तहस नहस कर दिया तथा मना करने ठेकेदार को भद्दी भद्दी गालियां भी सुनाई ! इस मामीले को लेकर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश यादव ने पुलिस को सूचना दिया है ! बता दें कि जिन शौचालय की दीवारों को महिलाओं ने गिराया उसी वार्ड की कुछ महिलाएं मौके पर पहुंच कर तांडव मचाने लगी शौचालय का कार्य कर रहे मिस्त्री व मजदूर को भी गाली देते हुए ईट पत्थर चलाने लगी जिससे कार्य कररहे सभी मजदूर मौके से भाग खड़े हुए ! शौचालय का ठेकेदार जब मौके पर पहुंचा उसे भी महिलाओं ने नही बख्शा और गालियां देते हुए उसे भी दौड़ा लिया ! मामीले की जानकारी जब नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश यादव को हुईं तो उन्हों ने 100 नंबर डायल कर मौके पर पुलिस बुला ली मौके पर पहुंची पुलिस की बात को भी महिलाओं ने मानने से इंकार कर दिया तब ईओ राजनाथ तिवारी ने आधा दर्जन महिलाओं व पुरुष के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी इसी तहरीर पर पुलिस ने बलवा सहित लोकसम्पति अधिनियम के तहत शमशाद पुत्र हफीजुल्लाह ‘ दरखशां पुत्री शमशाद ‘ खूदैजा पुत्री शमशाद ‘ महफूज आलम पुत्र शमशाद ‘ शाफीया खातून पत्नी शमशाद ‘ दानिश आलम पुत्र शमशाद के खिलाफ धारा 332 / 147 व 3/4 के तहत अभियोग दर्ज किया है !
Tags सलेमपुर
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …